आवश्यक सूचना :-परिवार कल्याण योजना (मास्टर कार्ड) के सम्बन्ध में |********स्थानान्तरण आदेश-28,29 व 31 मई-13********

-संघ का उद्देश्य-

1- सदस्यों के बीच आपस में एकता, मधुर सम्बन्ध, स्नेह, सौहार्द एवं सामूहिक दायित्व की भावना उत्पन्न करना।

2- संघ के सदस्यों की कठिनाइयों को शासन एवं अन्य अधिकारियों के सम्मुख प्रस्तुत करना।

3- सदस्यों की तकनीकी योग्यता, वैज्ञानिक एवं अभियांत्रिकी के ज्ञान-वर्धन के साधन उपलब्ध कराना।

4- सदस्यों के उत्पीड़न को रोकने हेतु शासन एवं अधिकारियों के समक्ष प्रत्यावेदन देना तथा सत्याग्रह करना।

5- संवैधानिक अधिकारों के अनुरूप सदस्यों के सेवा स्तर में आवश्यक उन्नति एवं अन्य विभागों के समानान्तर एवं समकक्ष रखने हेतु प्रयास करना।

6- साधारण रूप से समस्त कर्मचारियों एवं विशेष रूप से संघ के सदस्यों में राष्ट्रीयता की भावना एवं अन्य स्वस्थ राष्ट्रीय श्रम आन्दोलनों के प्रति उत्तरदायित्व की भावना का विकास करना एवं एतदर्थ शिविरों का आयोजन कर सदस्यों को प्रशिक्षित करना।

7- संघ द्वारा दिवंगत एवं उपार्जनाक्षम सदस्यों के संकटापन्न परिवारों की सहायता करना एवं इस हेतु सदस्यों से चन्दा एकत्रित करना ताकि आवश्यकता के समय धन की कमी न रहे।

8- उपरोक्त किसी एक अथवा अनेक उद्देश्यों की पूर्ति हेतु सामयिक सहायक साधनों, यथापत्र, पत्रिका, विज्ञप्तियों एवं लेखों इत्यादि का प्रकाशन करना तथा भारतीय संवैधानिक व्यवस्था के अधीन अन्य किसी कार्यक्रम को प्रयोग में लाना, जिसे कार्यकारिणी समिति उपयुक्त समझे।

9- संघ के सदस्यों के दूरगामी हितो को ध्यान में रखकर योजना व कार्यक्रम बनाना तथा उनका क्रियान्वयन कराया जाना ।

10- संवर्ग हित के साथ- साथ विभाग सुदढ़ता हेतु चिन्तन करना ताकि विभागों के सदस्यों का स्तर समानतापूर्ण बना रहे ।

Follow us on
 
Copyright 2013 ©desredup.org.in. All Rights Reserved
Designed By:
Er. Man Mohan Tiwari